नेशनल शेडयूल्ड कास्टस फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉपोरेशन ने धारा 25 के अंतर्गत स्थापित उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम के लिए स्वर्ण ट्राफी जीती
एनएसएफडीसी ने स्टैडिंग कांफ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) द्वारा प्रतिष्ठित 2006-07 के लिए धारा 25 के अंतर्गत स्थापित उत्कृष्ट प्रबंधित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम के लिए स्कोप सराहनीय पुरस्कार जीता है।
गरीबी की किसी भी योजना की सफलता के लिए महिलाओं के उत्थान महत्ता को स्वीकार करते हुए निगम ने नवीन कदम उठाते हुए महिला समृध्दि योजना और महिला किसान योजना को शुरू किया। निगम अनुसूचित जाति के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की प्रौद्योगिकी के नवीन क्षेत्रों जैसे सूचना प्रौद्यौगिकी, वस्त्र, निर्माण, ऑटोमोबाइल्स, मोबाइल मरम्मत इत्यादि में अल्पकालिक कौशल विकास/उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान करता है।
समाज के वंचित वर्ग के प्रति सराहनीय सेवा के लिए स्कोप ने एनएसएफडीसी को ' 2006-07 के लिए धारा 25 के अंतर्गत स्थापित उत्कृष्ट प्रबंधित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम के लिए स्कोप सराहनीय पुरस्कार' प्रदान करने के लिए स्वर्ण ट्राफी से सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार श्री अनंत चरण पाढ़ी, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएसएफडीसी को 21 नवंबर, 2008 को एक समारोह में माननीय भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री श्री संतोष मोहन देव ने प्रदान किया।
एनएसएफडीसी स्कोप स्वर्ण ट्राफी से सम्मानित : माननीय मंत्री श्री संतोष मोहन देव के कर-कमलों से पुरस्कार प्राप्त करते हुए निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, श्री अनंत चरण पाढ़ी।
न्यायधीश पी.एन.भगवती की अध्यक्षता में डॉ. आबिद हुसैन,डॉ. एम.बी.अत्रे, श्री सी.पी.जैन,श्री एम.ए.पठान और डॉ. सी.एस.वेंकट रमण जैसे सदस्यों के पैनल ने यह फैसला किया। संबंधित क्षेत्रों से प्रतिष्ठित/सक्षम व्यक्ति भी पैनल में शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान मूल्यांकन एजेंसी है जिसने पुरस्कार तय करने में सहायता दी है। पुरस्कार की प्रशस्ति ने समाज के वंचित वर्ग के प्रति निगम की सेवाओं का स्वीकार करना है।
कठोर लेखा परीक्षा और गुणवत्ता अनुपालन की जाँच के बाद, निगम को भारतीय मानक ब्यूरों (बीआईएस), सरकारी संस्था द्वारा आईएसओ प्रमाणन 9001:2000 की तीन वर्ष की अवधि के अंत में आईएसओ प्रमाणन 9001:2008 का प्रमाणन प्रदान किया गया।
निगम को समझौता ज्ञापन 'उत्कृष्ट' निष्पादन की मान्यता के लिए माननीय प्रधान मंत्री, डॉ मनमोहन सिंह के कर कमलों द्वारा समझौता-ज्ञापन उत्कृष्टता प्रमाणन (2007-08) प्राप्त किया।
निगम को समाज से वंचित वर्ग के प्रति अपनी सराहनीय सेवाओं और अपनी उपलब्धियों के लिए कंपनी अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत स्थापित उत्कृष्ट प्रबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के लिए 'स्कोप पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
निगम के वर्ष 2003-04 के वार्षिक लेखे को दि इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया द्वारा लाभ निरपेक्ष संगठनों में उत्कृष्टता विनिर्माण किया तथा जम्मू एवं काश्मीर के महामहिम राज्यपाल ने वित्तीय रिपोर्ट देने में उत्कृष्टता के लिए आईसीए पुरस्कार से सम्मानित किया।
वर्ष 2002-03 के लिए निगम को समझौता-ज्ञापन लक्ष्य की उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार डॉ मनमोहन सिंह के कर कमलों से योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
वर्ष 2001-02 के लिए निगम को महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार डॉ ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के कर कमलों से समझौता-ज्ञापन उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ।
समझौता ज्ञापन 2008-2009 के लिए बधाई पत्र (सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का)
आईएसओ 9001 :2000 का प्रमाणन
आईएसओ 9001 :2008 का प्रमाणनन कठोर लेखा परीक्षा और गुणवत्ता अनुपालन की जाँच के बाद,एनएफएसडीसी को भारतीय मानक ब्यूरों (बीआईएस), सरकारी संस्था द्वारा आईएसओ प्रमाणन 9001:2000 की तीन वर्ष की अवधि के अंत में आईएसओ प्रमाणन 9001:2008 का प्रमाणन प्रदान